Aligarh News: अलीगढ़ में बना सशक्त आपदा चेतावनी तंत्र, सचेत-दामिनी ऐप डाउनलोड करने के निर्देश

Aligarh News: डीएम अविनाश कुमार ने सभी विभागों को मौसम अलर्ट के त्वरित प्रसारण के निर्देश दिए, सचेत और दामिनी ऐप डाउनलोड कर जनता तक चेतावनी पहुंचाने पर जोर दिया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 5 Jun 2026 8:03 PM IST
Strong Disaster Warning System in Aligarh, Sachet-Damini App Download Instructions
X

अलीगढ़ में बना सशक्त आपदा चेतावनी तंत्र, सचेत-दामिनी ऐप डाउनलोड करने के निर्देश (Photo- Newstrack)

Aligarh News: प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जनहानि को शून्य पर लाने के उद्देश्य से अलीगढ़ प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जिले में आपदा पूर्व चेतावनियों के व्यापक प्रचार-प्रसार और समयबद्ध प्रसारण के लिए सभी विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। साथ ही "Know Disaster-No Disaster" अभियान के तहत अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अलीगढ़ जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया। कि प्रदेश में हाल ही में आई आंधी-तूफान, वज्रपात और भारी वर्षा से हुई जनहानि की समीक्षा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने मौसम विभाग से मिली पूर्व चेतावनियों के जमीनी स्तर तक न पहुंच पाने पर गहरी चिंता जताई थी। इसी के मद्देनजर अलीगढ़ में एक सुदृढ़ सूचना तंत्र विकसित किया जा रहा है, जिससे चेतावनी मिलते ही वह विभागों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के जरिए आम जनता तक तुरंत पहुंच जाए।

सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे व्यक्तिगत रुचि लेकर अपने विभाग में चेतावनी प्रसारण की व्यवस्था पुख्ता करें। मौसम विभाग से प्राप्त अलर्ट को विभागीय व्हाट्सएप समूहों, अधीनस्थ कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और अन्य जनप्रतिनिधियों तक तत्काल साझा किया जाए। इसका मकसद है। कि लोग संभावित आपदा और बचाव के उपायों की जानकारी पहले से प्राप्त कर लें।

'सचेत' और 'दामिनी' ऐप से मिलेगी अग्रिम चेतावनी

अलीगढ़ जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने एक अहम कदम उठाते हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के मोबाइल में 'सचेत' और 'दामिनी' ऐप अनिवार्य रूप से डाउनलोड कराने के निर्देश दिए हैं। इन ऐप्स के जरिए आंधी-तूफान, वज्रपात, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, लू और हीट वेव जैसी आपदाओं की सटीक लोकेशन के साथ अग्रिम चेतावनी मिल जाती है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। जनसहभागिता से ही इसे सफल बनाया जा सकता है। समय पर मिली चेतावनी का पालन करके नागरिक खुद भी सुरक्षित रह सकते हैं। और दूसरों को भी बचा सकते हैं।

अलीगढ़ प्रशासन का लक्ष्य है कि हर गांव और मोहल्ले तक चेतावनी पहुंचे ताकि जनहानि और संपत्ति की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story