TRENDING TAGS :
Aligarh News: अलीगढ़ में डीएम ने छात्रों का लिया टेस्ट, सफलता के दिए मंत्र
Aligarh News: जनता दर्शन में बिजली समस्या लेकर पहुंचे छात्रों से डीएम अविनाश कुमार ने संवाद किया, अचानक टेस्ट लिया और मेहनत व अनुशासन का महत्व समझाया।
अलीगढ़ में डीएम ने छात्रों का लिया टेस्ट, सफलता के दिए मंत्र (Photo- Newstrack)
Aligarh News: कलेक्ट्रेट में गुरुवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम उस समय खास बन गया जब समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत मुकुंदपुर स्थित आईएएस एवं पीसीएस पूर्व परीक्षा कोचिंग संस्थान के छात्र जिलाधिकारी अविनाश कुमार से मिलने पहुंचे। छात्र छात्रावास और कोचिंग संस्थान में लगातार हो रही विद्युत कटौती की समस्या लेकर पहुंचे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रों ने जिलाधिकारी अविनाश कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए बताया। कि बार-बार बिजली बाधित होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में दिक्कतें आ रही हैं।
कोचिंग संस्थान और छात्रावासों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने तुरंत संबंधित विद्युत अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए। कोचिंग संस्थान और छात्रावास क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार मलिक को तलब कर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बेहतर माहौल और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी विद्यार्थी की तैयारी केवल संसाधनों की कमी के कारण प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
जनता दर्शन के दौरान एक रोचक और प्रेरणादायी दृश्य भी देखने को मिला, जब डीएम अविनाश कुमार ने छात्रों से संवाद करते हुए।अचानक उनका टेस्ट लेना शुरू कर दिया। उन्होंने सामान्य अध्ययन और समसामयिक विषयों से जुड़े कई प्रश्न पूछे, लेकिन अधिकांश छात्र संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा। कि आईएएस और पीसीएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता।
सफल होने के लिए अनुशासन, धैर्य और कठोर परिश्रम जरूरी
उन्होंने कहा, “यदि लक्ष्य बड़ा है। तो मेहनत भी उसी स्तर की करनी होगी। सफलता के लिए अनुशासन, धैर्य और कठोर परिश्रम जरूरी है। समय का सदुपयोग करें, नियमित अभ्यास करें और आत्मविश्वास बनाए रखें।”
डीएम ने छात्रों को मोबाइल और अनावश्यक गतिविधियों से दूरी बनाकर पढ़ाई पर पूरी एकाग्रता के साथ ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी छात्र केवल नौकरी के लिए नहीं बल्कि समाज और देश के भविष्य के नेतृत्व के लिए तैयारी करते हैं।इसलिए उनमें ज्ञान के साथ-साथ व्यक्तित्व और अनुशासन का विकास भी आवश्यक है।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार के सुझावों से प्रभावित हुए छात्र
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रों ने जिलाधिकारी अविनाश कुमार के सुझावों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से उन्हें नई ऊर्जा मिली है। और अब वे पहले से अधिक गंभीरता के साथ तैयारी करेंगे। छात्रों ने यह भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में डीएम अविनाश कुमार द्वारा पूछे गए सवालों के बेहतर जवाब देने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को निर्देश दिए। कि कोचिंग संस्थान में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट, पुस्तकालय, पेयजल, पंखे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।


