Aligarh News: DM अविनाश कल लेंगे स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी समीक्षा, जिला स्वास्थ्य समिति की अहम बैठक

Aligarh News: जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में 16 जून को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक होगी, जिसमें स्वास्थ्य योजनाओं, टीकाकरण और सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 15 Jun 2026 6:58 PM IST
DM Avinash Large review of health services tomorrow, important meeting of District Health Committee
X

DM अविनाश कल लेंगे स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी समीक्षा, जिला स्वास्थ्य समिति की अहम बैठक (Photo- Newstrack)

Aligarh News: जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की महत्वपूर्ण बैठक 16 जून को आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी अविनाश की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में सायं 4 बजे से शुरू होगी, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर हुई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा

बैठक को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.एन. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में जनपद में संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण अभियान, अस्पतालों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा और आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने पर जोर

अलीगढ़ मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में अद्यतन सूचनाओं एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ स्वयं उपस्थित होने का आग्रह किया है। माना जा रहा है कि बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

जिला प्रशासन की इस महत्वपूर्ण बैठक पर स्वास्थ्य विभाग सहित आमजन की भी नजर बनी हुई है, क्योंकि इससे जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story