Aligarh News: नाम की त्रुटि बनी वजह, 18 लाख रुपये का हैसियत प्रमाण-पत्र डीएम ने किया निरस्त।

Aligarh News: सुनीता सिंह पत्नी राजपाल सिंह निवासी मोहल्ला विजयनगर, रानी बाग कॉलोनी, अल्हैपुर तहसील धामपुर ने ऑनलाइन आवेदन संख्या 261340440000028 के माध्यम से हैसियत प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन किया था

Lakshman Singh Raghav
Published on: 22 May 2026 5:44 PM IST
Aligarh DM News
X

Aligarh DM News (Social Media).jpg

Aligarh News:-22 मई 2026। नाम संबंधी त्रुटि के चलते पूर्व में जारी 18 लाख रुपये के हैसियत प्रमाण-पत्र को जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश पर तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। मामले की जांच में प्रमाण-पत्र में आवेदिका का नाम गलत पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता सिंह पत्नी राजपाल सिंह निवासी मोहल्ला विजयनगर, रानी बाग कॉलोनी, अल्हैपुर तहसील धामपुर ने ऑनलाइन आवेदन संख्या 261340440000028 के माध्यम से हैसियत प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन किया था। आवेदन के आधार पर 24 जनवरी 2026 को उनके नाम 18 लाख रुपये का हैसियत प्रमाण-पत्र जारी किया गया था।बाद में 28 अप्रैल 2026 को आवेदिका ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र देकर अवगत कराया कि जारी किए गए प्रमाण-पत्र में उनका नाम केवल “सुनीता” अंकित किया गया है। जबकि उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य सभी आधिकारिक दस्तावेजों में उनका सही नाम “सुनीता सिंह” दर्ज है। नाम में इस त्रुटि के कारण उन्होंने प्रमाण-पत्र को निरस्त किए जाने की मांग की थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी धामपुर से जांच कराई गई। जांच के दौरान यह तथ्य सही पाया गया। कि आवेदिका का वास्तविक नाम “सुनीता सिंह पत्नी राजपाल सिंह” है। जबकि प्रमाण-पत्र में तकनीकी या त्रुटिवश नाम अधूरा दर्ज हो गया था।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने 24 जनवरी 2026 को जारी 18 लाख रुपये के हैसियत प्रमाण-पत्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए। आदेश में स्पष्ट किया गया है। कि निरस्त किए गए इस प्रमाण-पत्र का पूर्व अथवा भविष्य में किसी भी प्रकार से उपयोग करना अवैध माना जाएगा। साथ ही यदि इस प्रमाण-पत्र के आधार पर किसी प्रकार की देयता उत्पन्न होती है। तो उसकी वसूली संबंधित आवेदिका से की जाएगी।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है। कि किसी भी प्रमाण-पत्र के आवेदन के समय अपने नाम और अन्य विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच अवश्य करें, जिससे भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - rkvajpei@gmail.com

Next Story