Aligarh News: गभाना में होटल-रेस्टोरेंट पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

Aligarh News: अलीगढ़ के गभाना में होटल-रेस्टोरेंट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनैतिक देह व्यापार के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया। आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 7 Aug 2026 6:09 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: गभाना थाना क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी गभाना महेश कुमार के नेतृत्व में थाना गभाना पुलिस टीम ने महरावल स्थित महादेव होटल और राज होटल रेस्टोरेंट में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को दबोचा। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से तीन पेटीएम मशीन तथा आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक 7 अगस्त 2026 को थाना गभाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान प्रदीप कुमार निवासी ग्राम लोहपूठ थाना गभाना, अमित कुमार निवासी ग्राम पिण्डावल थाना छतारी बुलंदशहर, पुष्पेन्द्र कुमार निवासी मोहल्ला महाब्राह्मण हरदुआगंज तथा विशाल निवासी रामनगर कॉलोनी, बिजलीघर के पीछे खैर रोड थाना देहलीगेट को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना गभाना में मु0अ0सं0 266/26, धारा 3(1), 4(1), 5(1)d, 6(1)b और 7(2)a अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है। कि मामले में अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

प्रदीप पर पहले से कई मुकदमे दर्ज

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रदीप कुमार के खिलाफ गभाना थाने में वर्ष 2025 का आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2024 और 2021 में भी उसके खिलाफ मारपीट, बलवा, धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

विशाल का भी आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी विशाल के खिलाफ भी गभाना में दर्ज मौजूदा मुकदमे के अलावा थाना देहलीगेट में वर्ष 2026 और 2024 में विभिन्न धाराओं के मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

इनकी रही अहम भूमिका

कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी गभाना महेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, हेड कांस्टेबल कुलवीर सिंह, हेड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार, महिला कांस्टेबल निधि और महिला कांस्टेबल सिम्पल शामिल रहे। अलीगढ पुलिस की इस कार्रवाई के बाद होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में भी खलबली मची हुई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है। कि मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story