Aligarh:गंगा दशहरा को लेकर सांकरा गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण

Aligarh News: अलीगढ़ में गंगा दशहरा पर्व को लेकर सांकरा गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी छर्रा कमलेश कुमार ने पुलिस बल, फ्लड पीएसी और गोताखोरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 25 May 2026 3:19 PM IST
Aligarh:गंगा दशहरा को लेकर सांकरा गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण
X

Aligarh News

Aligarh News: आगामी गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत जनपद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में सोमवार को क्षेत्राधिकारी छर्रा कमलेश कुमार ने थाना दादों क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सांकरा गंगा घाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस ड्यूटी का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने घाट पर तैनात पुलिस बल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा थाना प्रभारी दादों को पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, व्यवस्थित स्नान और भीड़ नियंत्रण को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए।क्षेत्राधिकारी ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही घाट पर तैनात फ्लड पीएसी एवं स्थानीय गोताखोरों को भी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें गंगा घाट क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।पुलिस प्रशासन द्वारा गंगा दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।

Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story