TRENDING TAGS :
Aligarh News: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने फावड़े से पत्नी की हत्या, पांच बच्चे अनाथ
Aligarh News: अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र के गांव रामपुर में घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी की फावड़े से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव रामपुर में पति ने अपनी ही पत्नी की फावड़े से वार कर निर्मम हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। पुलिस ने आरोपी पति को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव रामपुर निवासी 47 वर्षीय कमल सिंह का अपनी पत्नी 45 वर्षीय नीलम देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई। कि गुस्से में आए पति ने फावड़ा उठाकर पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल नीलम देवी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और आनन-फानन में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवां पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद नीलम देवी को मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है। कि दंपति के पांच बच्चे हैं। जिनमें तीन बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। सबसे बड़ा बेटा करीब 18 वर्ष का है। जबकि सबसे छोटा बेटा महज 2 साल का है। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना जवां पुलिस, फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर आरोपी कमल सिंह को हिरासत में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है। कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


