TRENDING TAGS :
Aligarh News: विधायक पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल, युवक पर केस दर्ज
Aligarh News: इगलास में भाजपा विधायक को लेकर कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोप में युवक पर SC/ST एक्ट, आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विधायक पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल, युवक पर केस दर्ज (Photo- Newstrack)
Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के इगलास विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक को लेकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला तूल पकड़ गया है। मामले में इगलास कोतवाली पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलीगढ़ पुलिस के अनुसार, सहारा खुर्द निवासी व्यक्ति ने 19 जून 2026 को कोतवाली इगलास में तहरीर दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव के ही व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाया और उसे प्रसारित किया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो में विधायक के अनुसूचित जाति से होने को लेकर जातिसूचक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नाराजगी है। व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
इगलास पुलिस ने तहरीर के आधार पर FIR संख्या 0303/2026 दर्ज कर ली है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा 3(2)(va) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई है।
मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी इगलास को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।


