TRENDING TAGS :
Aligarh News: चोरों के मंसूबों पर इगलास पुलिस का 'ऑपरेशन भैंस' भारी, 4 घंटे में जंगल से ढूंढ निकालीं
Aligarh News: इगलास थाना क्षेत्र में भैंस चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने सघन तलाश अभियान चलाया और चार घंटे के भीतर जंगल से दोनों भैंसों को बरामद कर मालिक को सौंप दिया।
चोरों के मंसूबों पर इगलास पुलिस का 'ऑपरेशन भैंस' भारी, 4 घंटे में जंगल से ढूंढ निकालीं (Photo- Newstrack)
Aligarh News: इगलास थाना क्षेत्र में भैंस चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने ऐसी फुर्ती दिखाई कि चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। महज चार घंटे के भीतर इगलास पुलिस ने चोरी हुई दोनों भैंसों को जंगल से सकुशल बरामद कर उनके असली मालिक के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार तड़के सुबह 5:13 बजे पीआरबी-6789 पर सूचना मिली कि एक ग्रामीण की दो भैंसें चोरी हो गई हैं। सूचना मिलते ही थाना इगलास पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित रास्तों और जंगल क्षेत्र में सघन तलाश अभियान शुरू किया।
चार घंटे के भीतर दोनों भैंसों को बरामद किया गया
लगातार की गई खोजबीन और पुलिस की सक्रिय रणनीति का परिणाम यह रहा कि सूचना मिलने के महज चार घंटे के भीतर दोनों भैंसों को सेवनपुर बहद के जंगल क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए दोनों भैंसें उनके मालिक को सौंप दीं, जिससे पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली।
ग्रामीणों ने इगलास पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते की गई कार्रवाई से उन्हें पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है। यदि पुलिस तेजी नहीं दिखाती तो पशुओं को दूसरे क्षेत्र में ले जाया जा सकता था, जिससे बरामदगी मुश्किल हो जाती।
इगलास पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर है। और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


