TRENDING TAGS :
Aligarh News: पिथौरागढ़ में अलीगढ़ के जवान की चाकू मारकर हत्या, गांव पहुंचा पार्थिव शव
Aligarh News: बीआरओ ड्यूटी के दौरान साथी चालक से विवाद में अलीगढ़ के जवान चन्द्रवीर सिंह की हत्या, गांव पहुंचा तिरंगे में लिपटा पार्थिव शव।
पिथौरागढ़ में अलीगढ़ के जवान की चाकू मारकर हत्या, गांव पहुंचा पार्थिव शव (मृतक की फाइल फोटो) (Photo- Newstrack)
Aligarh News: अलीगढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में बीआरओ ड्यूटी के दौरान अलीगढ़ के जवान चन्द्रवीर सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि तवाघाट-सोबला रोड ट्रिप कार्यालय में साथी चालक विजय सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
सोमवार को हुए विवाद के दौरान विजय सिंह ने चन्द्रवीर पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
पूरे गांव में माहौल गमगीन
मंगलवार को जवान चन्द्रवीर सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ़ के गोण्डा थाना क्षेत्र के गांव श्याममणी पहुंचा। तिरंगे में लिपटे शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
गांव में गमगीन माहौल रहा और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने देशभक्ति गीतों के साथ जवान के शव को पूरे क्षेत्र में घुमाकर श्रद्धांजलि दी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।


