TRENDING TAGS :
Aligarh News: खैर में 200 मीटर नाला नहीं बना, तीन महीने से तहसील के चक्कर काट रहे ग्रामीण, PWD मौन
Aligarh News: अलीगढ़ के खैर में 200 मीटर नाला नहीं बनने से ग्रामीण परेशान हैं। तीन महीने से शिकायत के बावजूद PWD अधिकारी मौन हैं।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: अलीगढ़-पलवल मार्ग पर खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से धुंधी नगला गेट तक महज 200 मीटर नाला न बनने से पूरा क्षेत्र परेशान है। 1 जुलाई 2026 को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया गया था, आज 27 सितंबर हो गई, लगभग 2 महीने 27 दिन बीत गए और तीसरा महीना चल रहा है, लेकिन PWD विभाग ने आज तक सुध नहीं ली।
मामला ग्राम लोहागढ़, ब्लॉक व थाना खैर का है। नवीन कुमार शर्मा ने तहसील दिवस में शिकायत की थी कि CHC से धुंधी नगला गेट तक नाला बनना बेहद जरूरी है। नाला न होने से अस्पताल आने वाले मरीज, एंबुलेंस, स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग बारिश में जलभराव से जूझ रहे हैं। सड़क किनारे पानी भर जाता है, फिसलन से हादसे का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों का आरोप है। कि तहसील दिवस के बाद समाधान दिवस में भी मामला उठाया गया, लेकिन PWD का कोई अधिकारी-कर्मचारी मौके पर जू तक नहीं रेंगा। सड़क PWD की है, लेकिन नाले की व्यवस्था नहीं की गई। हल्की बारिश में ही CHC गेट के सामने घुटने भर पानी भर जाता है। मरीजों को गोद में उठाकर ले जाना पड़ता है। एंबुलेंस फंस जाती है। प्रार्थना पत्र पर दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं, जो बताता है। कि यह एक व्यक्ति की नहीं, पूरे कस्बे की समस्या है। वीडियो में भी साफ दिख रहा है। कि कैसे लोग कीचड़ में फिसल रहे हैं।
ग्रामीण पूछ रहे हैं। कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? बरसात का मौसम नजदीक है, अगर समय रहते नाला नहीं बना तो बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है। कि PWD को आदेश देकर जल्द से जल्द 200 मीटर नाले का निर्माण कराया जाए, ताकि CHC आने वाले मरीजों और अलीगढ़-पलवल मार्ग के राहगीरों को राहत मिल सके।


