Aligarh News: दवा व्यापारी सम्मेलन, सांसद सतीश गौतम ने दिया समाधान का भरोसा

Aligarh News: खैर में दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन बिक्री और नए नियमों से जुड़ी समस्याएं उठाईं, सांसद सतीश गौतम ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर समाधान कराने का भरोसा दिया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 25 Oct 2026 11:37 PM IST
Pharmaceutical Traders Conference, MP Satish Gautam gives hope for solution
X

दवा व्यापारी सम्मेलन, सांसद सतीश गौतम ने दिया समाधान का भरोसा (Photo- Newstrack)

Aligarh News: खैर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा गोमत चौराहे स्थित कंचन फार्म हाउस में खैर विधानसभा क्षेत्र का दवा व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनपद भर से आए दवा व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सतीश गौतम मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू ने दवा व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवा व्यापार, नार्कोटिक्स दवा बिक्री को लेकर अनावश्यक दबाव, कफ सिरप बिक्री पर रोक और रिटेल दवा विक्रेता के खरीद व बिक्री हेतु वेबसाइट बनाने जैसे नए नियमों से छोटे दवा व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इन नियमों का पुरजोर विरोध जताया।

शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार को छोटे रिटेल कैमिस्टों की पीड़ा समझनी चाहिए। ऑनलाइन दवा कंपनियां बिना लाइसेंस और बिना फार्मासिस्ट के दवाएं बेच रही हैं, जिससे न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है। बल्कि मरीजों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। उन्होंने मांग की कि हमारी समस्याओं को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष ज्ञापन देकर समाधान कराया जाए।

मुख्य अतिथि सांसद सतीश गौतम ने दवा व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दवा व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। सरकार व्यापारी हित में काम कर रही है। और उनकी मांगें जायज हैं।

अलीगढ भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णा पाल सिंह उर्फ लाला भईया ने कहा कि मैं स्वयं भी एक दवा व्यापारी हूं, इसलिए इस दर्द को अच्छी तरह समझता हूं। ऑनलाइन दवा व्यापार ने छोटे कैमिस्टों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। इसका स्थायी समाधान कराया जाएगा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में खैर कैमिस्ट एसोसिएशन के चेयरमैन मोहन स्वरूप अरोरा, अध्यक्ष राम कुमार शर्मा, महामंत्री सत्यादेव शर्मा, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश भास्कर, संगठन मंत्री गौरव शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आलोक गुप्ता व कोषाध्यक्ष शिव शंकर शर्मा ने किया।

इस मौके पर खैर चेयरमैन संजय शर्मा, सुमित सर्राफ, राजीव जैन, दयाशंकर शर्मा, धीरज गंगल, आमिर आबिद सहित बड़ी संख्या में दवा व्यापारी मौजूद रहे। अंत में सभी ने एकजुट होकर व्यापार हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story