Aligarh News: होटल कर्मी से अभद्रता, स्कूटर में टक्कर मारने वाला आरोपी थार सहित गिरफ्तार

Aligarh News: अलीगढ़ के खैर में पुलिस ने होटल कर्मी से अभद्रता करने और स्कूटर में टक्कर मारने के आरोपी को थार गाड़ी सहित गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 27 Oct 2026 1:23 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: खैर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने होटल पर खाने को लेकर गाली-गलौज, धमकी देने और खड़े स्कूटर में थार से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खैर क्षेत्र के अंतर्गत गोमत स्थित न्यू प्रकाश रेस्टोरेंट पर एक सफेद रंग की थार गाड़ी संख्या UP81EC5151 के चालक द्वारा खाने को लेकर होटल कर्मी के साथ गाली-गलौज और धमकी दी गई थी। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने जानबूझकर होटल के बाहर खड़े स्कूटर में थार से टक्कर मार दी, जिससे स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गया।

पीड़ित होटल कर्मी की तहरीर पर थाना खैर पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 806/26 धारा 281/352/351(2)/324(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया था। मामला संज्ञान में आते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में थाना खैर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए संबंधित आरोपी को थाना क्षेत्र खैर से ही घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी संख्या UP81EC5151 सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। थाना खैर प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग, गाली-गलौज और वाहन से टक्कर मारकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध है। इस तरह की घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर है। आरोपी के खिलाफ पहले से किसी आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक वैभव त्यागी और हेड कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने सराहना की है। खैर पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी की जा रही है। अन्य वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story