Aligarh News: खैर पुलिस ने 72 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Aligarh News: अलीगढ़ के फतेहपुर में दुकान से चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से नकदी, कैंची, सिलाई मशीन, बाइक और तमंचा बरामद हुआ।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 15 Oct 2026 6:40 PM IST
Well Police uncovered burglary in 72 hours
X

खैर पुलिस ने 72 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार (Photo- Newstrack)

Aligarh News: खैर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 72 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1600 रुपये नकद, एक कैंची, एक सिलाई मशीन, एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस कार्रवाई में खैर थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही। मामले का खुलासा करने में उपनिरीक्षक वैभव त्यागी की अहम भूमिका बताई गई है।

दुकान से सिगरेट, बीड़ी और गुटखा चोरी होने की शिकायत

पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर 2026 की रात फतेहपुर गांव में जयप्रकाश पुत्र छोटेलाल की छोटी दुकान से अज्ञात चोर सिगरेट, बीड़ी, गुटखा और नकदी चोरी कर ले गया था। इस मामले में फतेहपुर निवासी नरेंद्र पुत्र मोहनलाल ने खैर थाने में तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 781/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत कार्रवाई शुरू की थी।

मुखबिर की सूचना पर नहर पुल के पास गिरफ्तारी

चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खैर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवतारपुर से जटौई मार्ग पर चेकिंग शुरू की। 15 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1 बजकर 56 मिनट पर पतला जरारा नहर पुल के पास पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय शर्मा पुत्र अजाब शर्मा, निवासी सुजानपुर, थाना खैर, उम्र 28 वर्ष बताया।

तलाशी में तमंचा और चोरी की बाइक भी मिली

पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाशी में चोरी के 1600 रुपये, एक कैंची और एक सिलाई मशीन बरामद हुई। इसके अलावा एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी मिली, जिसका चेसिस नंबर एमबीएलएचए715जेएक्सजेएचएफ02641 है। तलाशी के दौरान एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस मिलने पर खैर थाने में मुकदमा संख्या 783/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 में भी मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपी के खिलाफ पहले से भी दर्ज है मुकदमा

पुलिस रिकॉर्ड की जांच में आरोपी के खिलाफ खैर थाने में पहले से मुकदमा संख्या 663/2026 दर्ज मिला। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2), 117(2), 351(3) और 352 के तहत दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक वैभव त्यागी, कांस्टेबल चिराग त्यागी और कांस्टेबल अंकुर तोमर शामिल रहे।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story