Aligarh News: खैर सब्जी मंडी में अचेत मिला अधेड़, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Aligarh News: खैर में 50 वर्षीय बिजेंद्र सिंह मंडी में अचेत अवस्था में मिले, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पोस्टमार्टम से मौत की वजह होगी स्पष्ट।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 3 Oct 2026 9:27 PM IST
Khair Sabji found unconscious in Mandi, doctors declared dead on arrival at hospital
X

खैर सब्जी मंडी में अचेत मिला अधेड़, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया (Photo- Newstrack)

Aligarh News: खैर कस्बे की सब्जी मंडी में शनिवार को सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना खैर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए बेहोश पड़े व्यक्ति को अपनी गाड़ी से तुरंत खैर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

खैर सीएचसी पर डॉक्टरों ने व्यक्ति का उपचार शुरू किया, लेकिन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड और मोबाइल के माध्यम से उसकी शिनाख्त की। मृतक की पहचान 50 वर्षीय बिजेंद्र सिंह चौहान पुत्र राजपाल सिंह, निवासी दीवा हमीदपुर, थाना पिसावा, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है।

खैर पुलिस ने आधार कार्ड पर मिले पते और मोबाइल नंबर से परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पाते ही परिजन रोते-बिलखते खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया है कि मृतक बिजेंद्र सिंह भरे-पूरे परिवार को छोड़कर चला गया है। परिवार में पत्नी, बच्चे और अन्य सदस्य हैं।

खैर पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। व्यक्ति को मंडी में किस हालत में कैसे तबीयत बिगड़ी, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है। कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

एसआई संजीव कुमार ने बताया कि व्यक्ति मंडी में अकेला पड़ा था। लोगों की सूचना पर तत्काल मदद पहुंचाई गई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। परिजनों ने बताया कि बिजेंद्र सिंह किसी काम से खैर आया था।

इस घटना के बाद खैर सब्जी मंडी में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की, जिन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने परिवार को ढांढस बंधाया है। और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story