Aligarh News: डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस 1 अगस्त को खैर में

Aligarh News: तहसील खैर में 1 अगस्त को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अविनाश कुमार जन शिकायतें सुनेंगे। सभी विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 31 July 2026 7:03 PM IST (Updated on: 31 July 2026 7:04 PM IST)
Complete Solution Day presided over by DM on 1st August at Khair
X

डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस 01 अगस्त को खैर में (Photo- Newstrack)

Aligarh News: जिले की जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शनिवार 01 अगस्त को तहसील खैर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार स्वयं फरियादियों की शिकायतें सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश देंगे।

जिला प्रशासन के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक ही स्थान पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिससे राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, सिंचाई, समाज कल्याण, नगर निकाय, स्वास्थ्य तथा अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों का तत्काल परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही स्वीकार नहीं

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय पर तहसील खैर में उपस्थित रहें और अपने विभाग से संबंधित अभिलेखों के साथ आएं, ताकि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और शिकायतों का समाधान पूरी पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ किया जाए।

प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि जिनकी कोई भी समस्या या शिकायत लंबित है, वे शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। जिला प्रशासन का लक्ष्य है। कि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिले और शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंच सके।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story