Aligarh News: खैर में स्विमिंग पूल संचालकों की बड़ी लापरवाही, 7 वर्षीय मासूम की डूबने से दर्दनाक मौत

Aligarh News: अलीगढ़ के खैर में स्विमिंग पूल संचालकों की कथित लापरवाही से 7 वर्षीय शौर्य की डूबकर मौत हो गई, घटना के बाद संचालक मौके से फरार हो गए।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 15 May 2026 5:12 PM IST
Great negligence of swimming pool operators in well, 7-year-old innocent dies tragically by drowning
X

 खैर में स्विमिंग पूल संचालकों की बड़ी लापरवाही, 7 वर्षीय मासूम की डूबने से दर्दनाक मौत (Photo- Newstrack)

Aligarh News:-खैर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खैर स्थित करबन नदी के समीप संचालित एक स्विमिंग पूल में कथित लापरवाही के चलते 7 वर्षीय मासूम बच्चे की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चे के पिता राजकुमार पुत्र राजवीर सिंह ने खैर कोतवाली में दी गई लिखित तहरीर में बताया कि उनका 7 वर्षीय पुत्र शौर्य सुबह से घर से गायब था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा सूचना दी गई।कि उनका बेटा कस्बा खैर स्थित करबन नदी के पास बने स्विमिंग पूल में मिला है।

पूल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों के मौके पर पहुंचने पर बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पीड़ित पिता ने स्विमिंग पूल संचालकों और कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पूल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे और बच्चों की निगरानी के लिए कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद स्विमिंग पूल संचालक और कर्मचारी मौके पर ताला लगाकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर खैर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार पुलिस बल के सात मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि स्विमिंग पूल संचालक सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। तथा फरार संचालकों और कर्मचारियों की तलाश में जुटी हुई है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story