Aligarh News: एक लिंक पर क्लिक और खाली हो गया खाता, अलीगढ़ के युवक के 24 हजार ऐसे उड़े

Aligarh News: अलीगढ़ के जवा क्षेत्र में अनजान मैसेज के लिंक पर क्लिक करना युवक को भारी पड़ा, कुछ ही देर में खाते से कई ट्रांजेक्शन के जरिए 24 हजार रुपये निकल गए।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 18 Aug 2026 11:12 PM IST
Click on a link and empty account
X

एक लिंक पर क्लिक और खाली हो गया खाता, अलीगढ़ के युवक के 24 हजार ऐसे उड़े (Photo- Newstrack)

Aligarh News: मोबाइल पर आया एक अनजान टेक्स्ट मैसेज और उसमें दिया गया लिंक युवक को इतना महंगा पड़ा कि पल भर में उसके बैंक खाते से 24 हजार रुपये गायब हो गए। मामला जनपद अलीगढ़ के थाना जवा क्षेत्र के रामपुर गांव का है।

पीड़ित युवक ने बताया कि मंगलवार शाम उसके फोन पर एक मैसेज आया। मैसेज में कुछ जरूरी अपडेट और लिंक दिया गया था। बिना ज्यादा सोचे उसने लिंक पर क्लिक कर दिया। क्लिक करते ही कुछ सेकंड तक फोन हैंग रहा और फिर उसके मोबाइल पर बैंक से मैसेज आने लगे। पहले 1,000 रुपये कटे, फिर दोबारा, फिर लगातार। देखते ही देखते कई ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 24,000 रुपये खाते से निकल चुके थे।

पीड़ित के मुताबिक उसे समझ ही नहीं आया कि ये सब कैसे हुआ। लिंक खोलते ही शायद फोन में कोई वायरस या फिशिंग ऐप एक्टिव हो गया, जिसने बैंकिंग डिटेल चुरा ली और ऑटो डेबिट शुरू कर दिया।

तुरंत की शिकायत

पैसे कटने का पता चलते ही युवक घबरा गया। उसने सबसे पहले बैंक को कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद नजदीकी थाना जवा में तहरीर दी और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित का कहना है। कि पुलिस ने उसकी बात सुनी और मामले में जांच शुरू कर दी है। बैंक से भी स्टेटमेंट और ट्रांजेक्शन डिटेल मांगी गई है।

पुलिस क्या कह रही है

स्थानीय पुलिस का कहना है। कि ऐसे मामले में सबसे जरूरी होता है। तुरंत 1930 पर कॉल करना और बैंक को सूचित करना। जितनी जल्दी शिकायत होगी, पैसे रोकने के चांस उतने ज्यादा होते हैं। पुलिस ने युवक के फोन की जांच और बैंक ट्रांजेक्शन की डिटेल खंगालना शुरू कर दिया है।


ऐसे बचें साइबर ठगी से

साइबर एक्सपर्ट्स बताते हैं। कि ये "फिशिंग लिंक" वाला तरीका आजकल सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। ठग बैंक, केवाईसी, लॉटरी या सरकारी योजना के नाम पर मैसेज भेजते हैं। और लिंक पर क्लिक कराते हैं।

बचाव के 3 जरूरी नियम

1. अनजान लिंक पर क्लिक न करें. चाहे मैसेज कितना भी जरूरी लगे।

2. OTP, CVV, UPI PIN किसी से शेयर न करें. बैंक कभी फोन पर ये नहीं मांगता।

3. ठगी हो जाए तो तुरंत 1930 डायल करें.

4. ये साइबर हेल्पलाइन 24 घंटे काम करती है। साथ ही नजदीकी थाने में शिकायत दें।

पीड़ित युवक ने भी अब लोगों से अपील की है। कि वो किसी भी अंजान मैसेज के लालच में न आएं। एक छोटी सी गलती पूरे महीने की कमाई ले सकती है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। और बैंक से पैसे वापस दिलाने की प्रक्रिया चल रही है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story