Aligarh News: मडराक में जुआ खेलते 4 लोग गिरफ्तार, 1.39 लाख रुपये बरामद

Aligarh News: अलीगढ़ में मडराक पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 1,39,500 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद हुए।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 17 Oct 2026 3:44 PM IST
Four people arrested gambling in Madrak, Rs 1.39 lakh recovered
X

मडराक में जुआ खेलते 4 लोग गिरफ्तार, 1.39 लाख रुपये बरामद (Photo- Newstrack)

Aligarh News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण व अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना मडराक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने जुए के फड़ पर छापा मारकर 4 शातिर जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1,39,500 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।

थाना मडराक पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र में कुछ लोग एक जगह इकट्ठा होकर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर छापा मारा। पुलिस को देखकर जुआरी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने चारों को मौके से धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1. धर्मेन्द्र कुमार पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम बरौठ थाना इगलास जनपद अलीगढ़, 2. अरविन्द पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी ग्राम कारेकाँ थाना इगलास जनपद अलीगढ़, 3. गौरव कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी 19/303 गांधी नगर थाना गांधी पार्क अलीगढ़, 4. देवेन्द्र उर्फ देवा पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम अहमदपुर थाना मडराक जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से जुए के फड़ से 1,36,000 रुपये नकद और ताश के पत्तों की गड्डी बरामद की। इसके अलावा जामा तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 3,500 रुपये अलग से बरामद हुए। इस प्रकार कुल 1,39,500 रुपये की बरामदगी हुई है।

इस संबंध में थाना मडराक पर मु0अ0सं0 304/26 धारा 13-जी पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस के अनुसार त्योहारी सीजन के चलते जुआ-सट्टा खेलने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। कि अपने-अपने क्षेत्र में जुए के अड्डों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। इसी क्रम में मडराक पुलिस की यह कार्रवाई हुई है। पूछताछ में पता चला है। कि ये लोग काफी दिनों से इस इलाके में जुआ खेल रहे थे।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल छैलबिहारी, कुलदीप बैसला और संदीप पंवार शामिल रहे। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story