TRENDING TAGS :
Aligarh News: महाराणा प्रताप जयंती पर 130 युवाओं ने किया रक्तदान
Aligarh News: गभाना में महाराणा प्रताप जयंती पर भाकियू भानु के रक्तदान शिविर में 130 युवाओं ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया।
Aligarh Blood Donation Camp News (Social Media)
Aligarh News:-जनपद के गभाना कस्बे में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन भानु के तत्वावधान में जीटी रोड स्थित फूड वैल होटल एंड रेस्टोरेंट में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने महाराणा प्रताप और भगवान श्रीराम के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन तथा फीता काटकर किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवसर पर ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा। कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा। कि रक्तदान से बड़ा कोई नेक कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा।कि उन्होंने देश के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए अपना रक्त बहा दिया, लेकिन कभी आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। शिविर में 130 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और 520 लोगों की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया।
शिविर के दौरान लोकगायक एवं राजपूत सिंगर उपेंद्र राणा की प्रस्तुति ने भी कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बनाया। कार्यक्रम के संयोजक युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया। कि संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष 9 मई को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। और जरूरतमंद गरीब मरीजों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है।
इस अवसर पर ओमपाल सिंह, भगत सिंह चौहान, वीरपाल सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह, योगेंद्र सिंह पार्षद, शिवम यादव, डॉ. शिवम जादौन, राम प्रताप सिंह, गौरव प्रताप सिंह, टिकैत ठाकुर, शिवा ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, प्रवेश ठाकुर, जतिन ठाकुर, पुरुषोत्तम सिंह, विकास ठाकुर, गौरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लता अग्रवाल, सोनम चौधरी, पूजा यादव, रजनी देवी, देवेंद्री चौधरी, मंजू लता, मंजू रानी, लता देवी, जिला अध्यक्ष संजय चौहान, सतपाल सुमन, अक्षय प्रताप सिंह, पवन दक्ष, अजय चौधरी, वीरेश प्रधान, सोहन सिंह, कमल प्रताप सिंह, नरेश ठाकुर, मुकेश रावल, नेम सिंह सोलंकी, पीयूष कुमार, धर्मवीर सिंह चौहान, बिल्लू चौहान, आनंद वर्धन सिंह, प्रेमपाल सिंह चौहान, मनोज मित्तल, कुलदीप शर्मा, वरुण राघव, जुगेंद्र सिंह, विक्की गौड़, देवव्रत चौहान, रोहित सिंह और प्रियव्रत चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


