TRENDING TAGS :
Aligarh News: युवती को परेशान करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Aligarh News: शादी में बाधा डालने की धमकी और युवती के बारे में अफवाह फैलाने के मामले में महुआखेड़ा पुलिस ने विनीत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
युवती को परेशान करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा (Photo- Newstrack)
Aligarh News: महुआखेड़ा युवती के बारे में गलत अफवाह फैलाना, शादी में बाधा डालने की धमकी देना और ब्लैकमेल करना एक शातिर युवक को भारी पड़ गया। थाना महुआखेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
थाना महुआखेड़ा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई का खुलासा किया गया। पुलिस के अनुसार थाना महुआखेड़ा पर मु0अ0सं0 329/2026 धारा 78/351(2)/351(3)/356 बीएनएस के तहत एक मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
क्या है पूरा मामला?
वादिया (पीड़िता) ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि अभियुक्त विनीत कुमार द्वारा उसके बारे में गांव और समाज में गलत और झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। आरोपी उसकी होने वाली शादी में बाधा डालने की धमकी दे रहा था और लगातार उसे ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना महुआखेड़ा डी.के. सिसौदिया ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त विनीत कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी ईकरी थाना महुआखेड़ा जनपद अलीगढ़ को थाना क्षेत्र महुआखेड़ा से ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अन्य वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
विनीत कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी ईकरी थाना महुआखेड़ा जनपद अलीगढ़
पुलिस टीम की सराहना
इस सफल गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिसौदिया, उपनिरीक्षक सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल महेश चन्द्र और कांस्टेबल रवी कुमार की मुख्य भूमिका रही। अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है। कि यदि किसी के साथ भी इस तरह की ब्लैकमेलिंग या अफवाह फैलाने की घटना होती है। तो वह डरे नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दे। पुलिस पीड़ितों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।


