Aligarh News: अलीगढ़ में लगेगा 'मंत्री दरबार', मां के नाम पेड़ और 12 साल के काम का होगा हिसाब

Aligarh News: प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी अलीगढ़ दौरे पर पौधरोपण करेंगे, फिर अफसरों संग समीक्षा बैठक में विकास कार्यों और केंद्र की योजनाओं का लेखा-जोखा लेंगे।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 4 Jun 2026 3:50 PM IST
Mantri Darbar to be held in Aligarh
X

अलीगढ़ में लगेगा 'मंत्री दरबार', मां के नाम पेड़ और 12 साल के काम का होगा हिसाब (Photo- Newstrack)

Aligarh News: अलीगढ़ का सियासी पारा चढ़ने वाला है। वजह हैं। खुद जिले के प्रभारी मंत्री और गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी। मंत्री जी का दौरा एकदम टाइट शेड्यूल वाला है, सुबह से दोपहर तक न पेड़ लगेंगे, न अफसरों की क्लास लगेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे आगरा रोड पर मुकुन्दपुर वन चेतना केंद्र से होगी। यहां मंत्री जी 'एक वृक्ष माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। यानी पर्यावरण को तोहफा और माँ को सम्मान, एक तीर से दो निशाने। वन विभाग ने भी पूरी तैयारी कर ली है, गड्ढे खोद दिए गए हैं, बस मंत्री जी के हाथों हरियाली का श्रीगणेश होना बाकी है।

बैठक में जिले के विकास पर होगी चर्चा

पेड़ लगाने के बाद सीधे सर्किट हाउस का रुख करेंगे। 11:30 से 12:30 तक जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में जिले के विकास का रिपोर्ट कार्ड खुलेगा। कौन सा विभाग कितने पानी में है, इसका हिसाब होगा। अफसरों की धड़कनें अभी से तेज हैं।

असली 'क्लाइमेक्स' दोपहर 12:30 बजे आएगा। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर 5 जून से 21 जून तक चलने वाले 'जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान' की समीक्षा बैठक होगी। 1:30 बजे तक चलने वाली इस बैठक में मंत्री जी पूछेंगे कि मोदी सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचीं या फाइलों में ही अटकी रहीं।

प्रगति रिपोर्ट और जागरूकता अभियान की तैयारियों पर होगा मंथन

बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगति रिपोर्ट और जागरूकता अभियान की तैयारियों पर मंथन होगा। माना जा रहा है। कि मंत्री जी लापरवाह अधिकारियों को खरी-खरी सुनाएंगे और सख्त दिशा-निर्देश भी देंगे।

कुल मिलाकर शुक्रवार को अलीगढ़ में 'एक्शन मोड' में दिखेंगे प्रभारी मंत्री। सुबह हरियाली का संदेश, दोपहर को अफसरों को टास्क। अब देखना ये है। कि मंत्री जी के दौरे के बाद योजनाओं की रफ्तार पकड़ती है। या फिर अगली समीक्षा तक इंतजार करना पड़ेगा।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story