TRENDING TAGS :
Aligarh News: मिशन शक्ति-5: अलीगढ़ पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा के लिए किया जागरूक
Aligarh News: एसएसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में अलीगढ़ पुलिस का मिशन शक्ति-5 अभियान तेज, जन चौपाल और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन और साइबर जागरूकता की दी जानकारी।
मिशन शक्ति-5: अलीगढ़ पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा के लिए किया जागरूक (Photo- Newstrack)
Aligarh News: महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में जनपद भर में “मिशन शक्ति अभियान-5” के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गठित मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिला सम्मान, सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस टीमों द्वारा गांव, कस्बों और मोहल्लों में जन चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारी और महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा बस स्टैंड, बाजार, गांव, कस्बा, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर जैसे भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। इस दौरान उन्हें आत्मरक्षा, कानून और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी नीरज कुमार जादौन के निदेशन मे पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को शासन और यूपी पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की भी जानकारी दी जा रही है। इनमें वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 और एम्बुलेंस सेवा 108 शामिल हैं।
इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है। कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करना है।अलीगढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


