Aligarh News: मिशन शक्ति-6 के तहत पुलिस का अभियान, बाजारों और कोचिंग सेंटरों पर बढ़ी निगरानी

Aligarh News: अलीगढ़ में मिशन शक्ति-6 के तहत पुलिस ने सघन अभियान चलाया। एंटी रोमियो टीमें बाजारों, कोचिंग सेंटरों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ा रही हैं।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 29 Oct 2026 12:55 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान-6 के तहत अलीगढ़ पुलिस ने बुधवार को व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में जनपद में गठित एंटी रोमियो टीमों और मिशन शक्ति टीमों द्वारा बाजारों, कोचिंग सेंटरों, पार्क, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

महिला पुलिस की टीमें मनचलों, शोहदों द्वारा छेड़छाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार भ्रमणशील हैं। अभियान के तहत महिला बीट अधिकारियों और थानों पर गठित महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा गांवों में जन चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।अलीगढ महिला पुलिस टीमों ने बस स्टैंड, बाजार, गांव, कस्बा, स्कूल, कॉलेज और अन्य सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं और महिलाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, यूपी-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में बताया गया। साथ ही व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सतर्कतापूर्ण उपयोग करने के तरीके भी समझाए गए। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करें। पुलिस हर समय उनकी मदद के लिए तैयार है। उन्हें बताया गया कि शिकायत करने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत न केवल कार्रवाई बल्कि सशक्तिकरण और विश्वास का वातावरण बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। महिला बीट अधिकारी गांव-गांव जाकर महिलाओं से जुड़ रही हैं। और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्हें सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के टिप्स और कानूनी अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। अलीगढ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा करना और अपराधियों में कानून का डर पैदा करना है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और महिलाओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story