Aligarh News: 199.68 एमएलडी शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए जलकल विभाग अलर्ट, 38 टैंकर तैयार

Aligarh News: अलीगढ़ में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जलकल विभाग हाई अलर्ट पर है। 199.68 एमएलडी शुद्ध पेयजल सप्लाई की व्यवस्था की गई है, जबकि आपात स्थिति के लिए 38 पानी के टैंकर भी तैयार रखे गए हैं।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 10 July 2026 4:19 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: बरसात के मौसम और आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर निगम का जलकल विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।शहरवासियों को निर्बाध और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। महाप्रबंधक जल पी.के. सिंह ने बताया कि अब शहर में 199.68 एमएलडी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की क्षमता विकसित हो चुकी है, जिससे अधिक से अधिक क्षेत्रों तक पर्याप्त पानी पहुंचाया जा सकेगा।

विभाग के अनुसार शहर में 283 नलकूप, 34 ओवरहेड जलाशय और 25 भूमिगत जलाशयों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। इसके अलावा 35 नए नलकूप स्थापित किए गए हैं, जिससे उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। स्थानीय स्तर पर 4369 इंडिया मार्क-2 हैंडपंप और 449 सबमर्सिबल पंपों का भी रखरखाव किया जा रहा है। त्योहारों को देखते हुए करीब 80 प्रतिशत हैंडपंपों की मरम्मत पूरी कर ली गई है, जबकि शेष कार्य तेजी से जारी है। महाप्रबंधक ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग के पास 38 पेयजल टैंकर उपलब्ध हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जाएगा। वहीं, शहर को चार जोनों में बांटकर पाइपलाइन लीकेज की निगरानी और त्वरित मरम्मत के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

जल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी नलकूपों पर क्लोरीन डोजर लगाए गए हैं। और आधुनिक स्काडा सिस्टम के जरिए नलकूपों का संचालन किया जा रहा है। चारों जोनों में नियमित क्लोरीन परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही अमृत 2.0 योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी विभिन्न वार्डों में पेयजल की गुणवत्ता की निगरानी कर रही हैं। महाप्रबंधक पी.के. सिंह ने कहा कि ऑनलाइन और अन्य माध्यमों से मिलने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य हर घर तक सुरक्षित, स्वच्छ और निर्बाध पेयजल पहुंचाना है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story