TRENDING TAGS :
Aligarh News: गोमत चौराहे पर चौधरी चरण सिंह पार्क में किसानों के मसीहा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Aligarh News: अलीगढ़ के गोमत चौराहे स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद की खैर तहसील क्षेत्र में अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित गोमत चौराहे पर बने चौधरी चरण सिंह पार्क में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्होंने पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार विशाल तेवतिया, लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव गोपाल तेवतिया, चौधरी सत्येंद्र सिंह सत्तू खेड़ा, सुरेंद्र तेवतिया, संतोष तेवतिया, कुलदीप तेवतिया, रोहित चौधरी, मुकेश तेवतिया, सचिन तेवतिया, लकी तेवतिया, नितिन तेवतिया, यशवीर सिंह, एसएसओ सिंह फौजी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भाजपा मंडल बहादुर सिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष, भूरा सारस्वत और गोमत मंडल के उपाध्यक्ष रईस पाल सिंह ने भी चौधरी चरण सिंह जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन किसानों, गरीबों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। भूमि सुधार, कृषक हितैषी नीतियों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके आदर्श, सादगी और किसान प्रेम आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
इसी दिन भाजपा मंडल बहादुर सिंह की तरफ से भी चौधरी चरण सिंह जी कोटि-कोटि नमन किया गया। मंडल महामंत्री संदीप कुमार चौहान ने कहा कि चौधरी साहब के विचार और सिद्धांत आज भी हमें किसानों के हित में काम करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने "शत्-शत् नमन" के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर चौधरी चरण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे चौधरी साहब के दिखाए मार्ग पर चलकर किसानों और समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।


