Aligarh News: "फौजियों की फरियाद सुनेंगे DM साहब, 8 जून को लगेगा समस्याओं का समाधान दरबार!"

Aligarh News: अलीगढ़ में 8 जून को जिला अधिकारी पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याएं सुनेंगे। विशेष समाधान दरबार में शिकायतों के निस्तारण पर रहेगा जोर।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 4 Jun 2026 3:18 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: 4 जून 2026 जिले के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार खुद उनकी समस्याओं का निपटारा करेंगे। इसके लिए 8 जून को दोपहर 1 बजे कलैक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु बैठक बुलाई गई है।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर जितेन्द्र कुमार चौहान ने बताया। कि बैठक में पूर्व सैनिक और उनके आश्रित सीधे डीएम अविनाश कुमार के सामने अपनी परेशानी रख सकेंगे। चाहे पेंशन का मामला हो, जमीन का विवाद हो या कोई और सरकारी अड़चन, हर फरियाद सुनी जाएगी।

अधिकारियों ने साफ किया है। कि शिकायत लेकर आने वाले सभी लोग अपना प्रार्थना पत्र साथ लेकर समय से पहुंचें। ताकि मौके पर ही समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सके। डीएम अविनाश कुमार का मकसद है। कि देश की सेवा कर चुके वीर सैनिकों और उनके परिवारों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

सैनिक बंधु बैठक को लेकर जिले भर के पूर्व सैनिकों में उत्साह है। लंबे समय से लंबित पड़े मामलों के निपटारे की उम्मीद जगी है। प्रशासन का दावा है। कि बैठक में हर समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा। विंग कमांडर चौहान ने जिले के सभी पूर्व सैनिकों से अपील की है। कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में 8 जून को कलैक्ट्रेट पहुंचें और इस मौके का लाभ उठाएं। सरकार और जिला प्रशासन का फोकस सैनिकों के कल्याण पर है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story