TRENDING TAGS :
Aligarh News: मंत्री-सांसद के कार्यक्रम में हिस्ट्रीशीटर की एंट्री, पहनते ही मंच से हटाया गया गुड्डू
Aligarh News: अलीगढ़ में मंत्री और सांसद के कार्यक्रम के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर के मंच पर पहुंचने से विवाद खड़ा हो गया। माला पहनाने के बाद उसे मंच से हटा दिया गया। मामले को लेकर चर्चा तेज है।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: योगी सरकार की अपराधियों के खिलाफ सख्त नीति के बीच अलीगढ़ में आयोजित सरकारी वृक्षारोपण कार्यक्रम उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब कई गंभीर मामलों में नामजद बताए जा रहे हिस्ट्रीशीटर मुज़ाहिद हसन खां उर्फ गुड्डू मंच पर पहुंच गया। कार्यक्रम में उसकी मौजूदगी को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में सवाल उठने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक ने शिक्षा मंत्री और सांसद के साथ हिस्ट्रीशीटर मुज़ाहिद गुड्डू का भी माला पहनाकर स्वागत कर दिया। हालांकि कुछ ही देर बाद सांसद सतीश गौतम ने मंच पर स्थिति का संज्ञान लेते हुए उसके गले से स्वागत माला हटवा दी। यह घटनाक्रम कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। बताया जा रहा है। कि मुज़ाहिद गुड्डू पूरे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से मौजूद रहा और मंच पर भी बैठा दिखाई दिया। उसके मंच तक पहुंचने और प्रोटोकॉल के बीच शामिल होने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर यह भी दावा किया जा रहा है कि मुज़ाहिद हसन खां उर्फ गुड्डू के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित करीब 29 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही, हाल ही में अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की भी चर्चा है।यदि ये दावे सही हैं, तो यह सवाल उठता है। कि सरकारी कार्यक्रम के मंच तक उसकी पहुंच कैसे हुई और सुरक्षा व सत्यापन व्यवस्था में चूक कहां हुई। मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने की संभावना है।


