Aligarh News: मनचलों पर पुलिस की पैनी नजर, मिशन शक्ति-5 से महिलाओं में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

Aligarh News: अलीगढ़ में मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत पुलिस महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सक्रिय है। सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है, जिससे महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 14 Jun 2026 2:16 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत बनाने के लिए अलीगढ़ पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान-5 के द्वितीय चरण को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में गठित एंटी रोमियो टीमों एवं मिशन शक्ति टीमों ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुरक्षा का मजबूत माहौल तैयार करने के लिए अभियान तेज कर दिया है।

अभियान के तहत पुलिस टीमें बाजारों, कोचिंग सेंटरों, पार्कों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भ्रमण कर रही हैं। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। साथ ही मनचलों, शोहदों और महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

अलीगढ पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181 सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी जा रही है। उन्हें किसी भी आपात या असुरक्षित स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसके अलावा महिला बीट अधिकारी और महिला सुरक्षा विशेष दल गांवों में जन चौपाल लगाकर तथा स्कूल, कॉलेज, बाजार और कस्बों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। मिशन शक्ति-5 के इस अभियान से महिलाओं में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत होता दिखाई दे रहा है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story