TRENDING TAGS :
Aligarh News: पड़ाव दुबे चौराहे पर जाम से राहत, ट्रैफिक पुलिस की तीन दिवसीय पायलट स्कीम शुरू
Aligarh News: अलीगढ़ के पड़ाव दुबे चौराहे पर लंबे समय से लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तीन दिवसीय पायलट स्कीम शुरू की है। नई व्यवस्था के प्रभाव का आकलन कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: महानगर के सबसे व्यस्त पड़ाव दुबे चौराहे पर लगने वाले भीषण जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए अलीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने नई पहल शुरू की है। अलीगढ जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पड़ाव दुबे चौराहे पर तीन दिन की पायलट स्कीम लागू की जा रही है। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था की रिहर्सल कर नई व्यवस्था का परीक्षण किया जाएगा।
अलीगढ एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी पार्क बस स्टैंड से अचल ताल की ओर जाने वाले वाहनों को अब मीनाक्षी पुल से होकर यू-टर्न लेना होगा। वहीं पड़ाव दुबे से रामघाट रोड की ओर जाने वाले वाहनों को गांधी पार्क बस स्टैंड की तरफ से यू-टर्न लेकर आगे बढ़ना होगा। इसके अलावा मीनाक्षी पुल से आने वाले यातायात को सीधे गांधी पार्क चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
यातायात पुलिस का दावा है। कि इस नई व्यवस्था से पड़ाव दुबे चौराहे पर रोजाना लगने वाले लंबे जाम में काफी कमी आएगी और वाहन चालकों को सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा। तीन दिन तक चलने वाली इस पायलट स्कीम के दौरान ट्रैफिक पुलिस लगातार व्यवस्था की निगरानी करेगी और आवश्यकतानुसार बदलाव भी किए जाएंगे। अलीगढ एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार ने महानगरवासियों से अपील की है। कि वे नई ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें, ताकि शहर को जाम मुक्त बनाने के इस अभियान को सफल बनाया जा सके।


