Aligarh News: एसएसपी ने की बीट आरक्षियों की बीट बुक की गहन समीक्षा, जनसंपर्क पर दिया जोर

Aligarh News: अलीगढ़ में एसएसपी ने बीट आरक्षियों की बीट बुक की गहन समीक्षा की और पुलिस को जनसंपर्क मजबूत करने के निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 19 May 2026 1:26 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News (Photo-Social Media)

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनपद के सभी थानों से एक-एक बीट आरक्षी की बीट बुक का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बीट बुक में दर्ज प्रविष्टियों की गुणवत्ता, सूचनाओं की अद्यतन स्थिति तथा बीट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समीक्षा के दौरान एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बीट पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र स्तर पर सूचनाओं के संकलन को मजबूत करना और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बीट आरक्षियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण करें तथा स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी निरंतर प्राप्त करें।

इसके साथ ही सभी बीट आरक्षियों को अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। अलीगढ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि प्रभावी बीट पुलिसिंग से न केवल अपराधों पर नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं बेहतर तालमेल भी विकसित होगा।

Anjali Soni

Anjali Soni

Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

Next Story