Aligarh News: एसएसपी का हरदुआगंज थाने पर अचानक धावा! व्यवस्थाओं की परखी नब्ज, दिए सख्त निर्देश

Aligarh News: अलीगढ़ में एसएसपी ने हरदुआगंज थाने का अचानक निरीक्षण किया। थाना परिसर, अभिलेखों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश और सख्त निर्देश दिए।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 14 Jun 2026 1:00 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नीरज कुमार जादौन ने रविवार को थाना हरदुआगंज का औचक निरीक्षण किया। बिना पूर्व सूचना पहुंचे एसएसपी ने थाने की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और विभिन्न व्यवस्थाओं की स्थिति परखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अलीगढ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात, पुलिस बैरक, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय तथा थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड को अद्यतन रखने, मालखाने में रखे सामान के उचित रखरखाव तथा हवालात की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

अलीगढ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने विशेष रूप से महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने थाने में आने वाली जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को अनुशासन, बेहतर व्यवहार और जनता के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने की भी हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान ही पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अतरौली राजीव द्विवेदी, हरदुआगंज थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। एसएसपी के औचक निरीक्षण से थाना स्टाफ में पूरे समय सतर्कता का माहौल बना रहा।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story