TRENDING TAGS :
Aligarh News: वीडियो को होटल संचालक ने बताया झूठा, टैंकर चालक से विवाद, हिंदू-मुस्लिम एंगल नहीं
Aligarh News: वायरल वीडियो को होटल संचालक ने झूठा बताया। उनके अनुसार विवाद होटल और टैंकर चालक के बीच हुआ था, मामले में हिंदू-मुस्लिम एंगल नहीं है।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: खैर अलीगढ पलवल रोड स्थित होटल के सामने एक टेंकर वाले से हुई मारपीट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर चल रही हिंदू-मुस्लिम वाली अफवाह पर अब होटल संचालक ने खुद सामने आकर सफाई दी है। संचालक ने साफ कहा कि घटना का धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। और वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे पूरी तरह गलत हैं।
मामला सुबह 11 बजे का बताया जा रहा है। होटल संचालक ने बताया कि उनके होटल के सामने एक टेंकर वाले से कुछ लोगों की हाथापाई और मारपीट हो गई थी। इसी दौरान हुई घटना के कुछ वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे, जिसे पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। संचालक ने वायरल वीडियो का खंडन करते हुए कहा, "रूमर चल रही है। कि मुस्लिमों द्वारा वीडियो खींची गई। ये बिल्कुल गलत है। वहां मुस्लिम कोई भी नहीं था। सब हिंदू लोग थे मोस्टली। बाहर का कोई हो तो कह नहीं सकता, पर हमारे यहां का लोकल कोई भी मुस्लिम नहीं था जिसे हम लोग जानते हैं।"
जब उनसे पूछा गया कि क्या बाहर से आए किसी व्यक्ति की पहचान कर पाना संभव है, तो उन्होंने कहा, "बाहर से तो मुस्लिम की पहचान करना भी असंभव है।" संचालक ने जोर देकर कहा कि आपसी झगड़ा सिर्फ टेंकर वाले और कुछ अन्य लोगों के बीच हुआ था। इसमें किसी भी तरह का सांप्रदायिक रंग देना गलत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना सच जाने किसी भी अफवाह या वायरल वीडियो पर भरोसा न करें।
पुलिस ने भी होटल के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस के अनुसार घटना में किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद इलाके में तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। अधिकारियों का कहना है। कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने भी संचालक के बयान का समर्थन किया है। उनका कहना है। कि होटल में अक्सर अलग-अलग जगहों से लोग आते-जाते रहते हैं। और इस तरह की छोटी-मोटी हाथापाई पहले भी होती रही है। लेकिन उसे सांप्रदायिक रूप देना गलत है। होटल संचालक का यह बयान ऐसे समय में आया है। जब सोशल मीडिया पर एक छोटी सी घटना को भी तुरंत वायरल करके गलत नैरेटिव गढ़ दिया जाता है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और सच सामने आने तक इंतजार करने की अपील की है।


