TRENDING TAGS :
Aligarh News: नर्सिंग होम में विवाद, चिकित्सक से मारपीट सीसीटीवी में कैद हुई
Aligarh News: खैर के नर्सिंग होम में मरीज को पहले देखने पर विवाद हुआ। चिकित्सक का आरोप है कि लोगों ने मारपीट की, घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस से जांच की मांग की गई।
नर्सिंग होम में विवाद, चिकित्सक से मारपीट सीसीटीवी में कैद हुई (Photo- Newstrack)
Aligarh News: खैर अलीगढ़-पलवल रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में मरीज को पहले देखने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मरीज के साथ आए लोगों ने चिकित्सक के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुआ। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पीड़ित डॉ. रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि नर्सिंग होम में मरीजों का नियमित रूप से उपचार किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग पैर में चोट लगे एक मरीज को लेकर पहुंचे। उनके साथ आए लोगों ने मरीज को पहले देखने के लिए कहा। पीड़ित के मुताबिक, उस समय अस्पताल में पहले से कई मरीज उपचार करा रहे थे। उन्होंने मरीज की स्थिति को देखते हुए पहले उसकी जांच करने और पैर में लगी चोट का एक्स-रे कराने की सलाह दी, ताकि चोट की गंभीरता का पता लगाया जा सके।
पीड़ित डॉ.रामकृष्ण शर्मा का आरोप है कि इसी बात को लेकर मरीज के साथ आए लोग नाराज हो गए और उनके साथ कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित डॉ.रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि एक्सीडेंट से पैर में गंभीर चोट होने के कारण मरीज को चिकित्सकीय जांच की जरूरत थी, लेकिन उसके साथ आए लोगों ने उपचार की प्रक्रिया को समझने के बजाय विवाद खड़ा कर दिया। इस दौरान अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों और कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल बन गया।
पीड़ित डॉ.रामकृष्ण शर्मा के अनुसार, नर्सिंग होम में इस तरह की घटना से चिकित्सकीय कार्य प्रभावित हुआ और अन्य मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनका कहना है। कि मरीजों का उपचार करना चिकित्सक का दायित्व है, लेकिन उपचार के दौरान इस तरह मारपीट और धमकी देना बेहद गंभीर मामला है।
पीड़ित डॉ. रामकृष्ण शर्मा ने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।


