Aligarh News: O-लेबल व CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू, 3 जून तक संस्थाएं कर सकेंगी अप्लाई

Aligarh News: अलीगढ़ में ओबीसी युवाओं के लिए ओ-लेबल व CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना हेतु संस्थाएं 3 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 21 May 2026 4:08 PM IST
Applications for O-label and CCC computer training started, institutions can apply by June 3
X

O-लेबल व CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू, 3 जून तक संस्थाएं कर सकेंगी अप्लाई (Photo- Newstrack)

Aligarh News: जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ओ-लेबल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के लिए इच्छुक संस्थाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के माध्यम से युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

3 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं संस्थाएं

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुनहरी लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में शासनादेश दिनांक 27 फरवरी 2018 के तहत भारत सरकार से अधिकृत संस्था निलिट (NIELIT) से मान्यता प्राप्त जिला स्तर की संस्थाएं आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक संस्थाएं विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 3 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन पत्र की हार्डकॉपी एवं उससे संबंधित सभी आवश्यक अभिलेखों को 3 जून शाम 5 बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, अलीगढ़ में जमा कराना अनिवार्य होगा।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय से लें पूरी जानकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले अथवा अपूर्ण आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी, दिशा-निर्देश एवं समय-सारणी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए इच्छुक संस्थाएं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, अलीगढ़ से संपर्क कर सकती हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story