Aligarh News: PET परीक्षा की तैयारी पूरी, 39 केंद्रों पर 1.14 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Aligarh News: अलीगढ़ में PET परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर 1.14 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 25 Oct 2026 11:03 AM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अलीगढ डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। एडीएम सिटी संगीता देवी ने बताया कि जिले में 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को कुल छह पालियों में परीक्षा होगी। महानगर के 39 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। तीनों दिन कुल 1 लाख 14 हजार 624 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

अलीगढ डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि सभी केंद्रों पर आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन हो। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर, स्टेटिक और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। सभी अधिकारी सतर्कता और जिम्मेदारी से दायित्व निभाएं। केंद्रों का नियमित निरीक्षण हो और व्यवस्थाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाए। किसी भी समस्या पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रवेश, अभ्यर्थियों की पहचान और परीक्षा संबंधी सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार हों। परीक्षा की गोपनीयता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें। अनुचित साधन, नकल या व्यवस्था में बाधा डालने के प्रयास पर प्रभावी कार्रवाई हो। अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल सुनिश्चित किया जाए।

ये हैं परीक्षा केंद्र:

अल बरकात पब्लिक स्कूल, आयशा तारीन मॉडर्न पब्लिक स्कूल, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज, चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, धर्म समाज महाविद्यालय, धर्म समाज बाल मंदिर, धर्म समाज इंटर कॉलेज, गगन पब्लिक स्कूल सिंघल धर्म कांटा, गगन पब्लिक स्कूल खैर बाईपास, गोपी राम पालीवाल इंटर कॉलेज, राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज, हेरिटेज इंटरनेशनल, जनता इंटर कॉलेज छेरत, के एंड एसआरएमबी इंटर कॉलेज, लगसमा इंटर कॉलेज, महर्षि विद्या मंदिर, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, नवाब सिंह चौहान ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज, नीहारमीरा नेशनल, रेडिएंट स्टार्स, रघुवीर बाल मंदिर, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी बालिका इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, श्री लक्ष्मी राज इंटर कॉलेज गभाना, महेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज, शिवदान सिंह इंटर कॉलेज, उदय सिंह जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय, स्वामी कृष्णानंद इंटर कॉलेज, थ्री डॉट सेवा मार्ग और विश्व भारती पब्लिक स्कूल।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story