TRENDING TAGS :
Aligarh News: ऑपरेशन स्माइल से सट्टा गिरोह तक, एक साथ 8 गिरफ्तार, गुमशुदा युवती परिवार को सौंपी
Aligarh News: अलीगढ़ में पांच थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, जुआ और सट्टा मामलों में गिरफ्तारियां, नकदी व मोबाइल बरामद, ऑपरेशन स्माइल से युवती परिवार से मिली।
ऑपरेशन स्माइल से सट्टा गिरोह तक, एक साथ 8 गिरफ्तार, गुमशुदा युवती परिवार को सौंपी (Photo- Newstrack)
Aligarh News: पुलिस ने एक दिन में कई मोर्चों पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। कहीं ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को उसके परिजनों से मिलाकर मानवीय चेहरा दिखाया, तो कहीं जुआ और सट्टा खेलने वाले गिरोहों पर शिकंजा कसते हुए भारी मात्रा में नकदी, मोबाइल और डायरियां बरामद कीं। वहीं गंभीर मारपीट और अपहरण के मामलों में भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर ली है।
अलीगढ़ एसएसपी नीरज कुमार जादौन के मीडिया सेल के अनुसार, जनपद के पांच थाना क्षेत्रों में हुई इन कार्रवाइयों से पुलिस की सक्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
थाना जवां: ऑपरेशन स्माइल के तहत 20 वर्षीय युवती को परिजनों से मिलाया
अलीगढ़ जवां थाना पुलिस को 10 अक्टूबर को PRV के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम गेंदानगर के पास एक बच्ची घूम रही है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक 20 वर्षीय युवती मिली जो अपना और अपने माता-पिता का नाम नहीं बता पा रही थी।
जनपद में गुमशुदा बच्चों की तलाश और रास्ता भटके लोगों को परिजनों से मिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन स्माइल के क्रम में थानाध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। उ0नि0 जितेन्द्र पाराशर और का0 आकाश कुमार ने आसपास के गली-मोहल्लों में प्रचार-प्रसार किया और युवती के परिजनों का पता लगाया। काफी मशक्कत के बाद युवती के परिजनों को खोज निकाला गया और युवती को उसकी माता के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने युवती को सकुशल पाकर अलीगढ़ पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि ऑपरेशन स्माइल सच में मुस्कान लौटाने वाला अभियान है।
थाना गभाना: घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार
अलीगढ़ गभाना थाना पुलिस ने मु0अ0सं0 330/26 धारा 109(1)/115(2)/324(4)/333/191(2)/191(3) बीएनएस से संबंधित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वादी के अनुसार 10 अक्टूबर को आरोपियों ने उसके घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की। इस शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।
थाना गभाना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त 1. संजू पुत्र बच्चू सिंह निवासी ग्राम महरावल थाना गभाना और 2. अरविन्द कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम महरावल को थाना क्षेत्र गभाना से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित की गई है। गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 राजेश किशोर, हे0कां0 पुष्पेन्द्र और हे0कां0 अविनेश शामिल रहे।
थाना क्वार्सी: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
अलीगढ़ क्वार्सी थाना पुलिस ने मु0अ0सं0 612/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वादी की शिकायत के अनुसार 25 जुलाई 2026 को आरोपी सोहिल पुत्र बब्बू निवासी 24 फुटा रोड पालकी लॉज के पीछे थाना क्वार्सी ने वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। इस पर मामला दर्ज किया गया था।
थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने आरोपी सोहिल को थाना क्षेत्र क्वार्सी से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में उ0नि0 रविन्द्र सिंह, कां0 अविरल कुमार और कां0 हेमेन्द्र कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है। कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। और पीड़िता को बरामद करने के प्रयास जारी हैं।
थाना बन्नादेवी: सट्टे की खाई-बाड़ी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार से अधिक नकदी बरामद
अलीगढ़ बन्नादेवी थाना पुलिस ने सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए अभियुक्त 1. राकेश कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी शिवपुरी थाना बन्नादेवी और 2. बादल पुत्र राकेश निवासी शिवपुरी को थाना क्षेत्र बन्नादेवी से गिरफ्तार किया।
इनके कब्जे से 25,390 रुपये नकद, 03 मोबाइल फोन और 03 डायरियां बरामद की गईं। इस संबंध में मु0अ0सं0 763/26 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम सट्टा व 112 बीएनएस पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार राकेश का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें मु0अ0सं 842/22 धारा 147/323/324/354/452/504/506 भादवि थाना बन्नादेवी का मुकदमा शामिल है। गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 रोहित कुमार, उ0नि0 अभिनव सिंह जादौन, हे0कां0 राजरूप और कां0 विनय कुमार शामिल रहे।
थाना गोधा: जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते और नकदी बरामद
अलीगढ़ गोधा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले गिरोहों पर दो अलग-अलग कार्रवाइयां की हैं। पहली कार्रवाई में मु0अ0सं0 132/26 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। ये हैं 1. ललित कुमार पुत्र हरि सिंह निवासी ग्राम नगला सुमाली थाना रामघाट जनपद बुलंदशहर, 2. देवेन्द्र सिंह पुत्र लोकमन सिंह निवासी ग्राम चौगानपुर थाना छतारी जनपद बुलंदशहर और 3. विनोद कुमार पुत्र भोलम्बर सिंह निवासी ग्राम चौगानपुर थाना छतारी। इनके कब्जे से 2820 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। विनोद का पहले भी थाना छतारी में मुकदमा दर्ज है।
दूसरी कार्रवाई में मु0अ0सं0 133/26 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत 3 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। ये हैं 1. प्रताप पुत्र तेजपाल सिंह निवासी ग्राम चौगानपुर थाना छतारी, 2. संजय पुत्र स्व0 अर्जुन सिंह निवासी ग्राम चौगानपुर और 3. चन्द्रपाल सिंह पुत्र स्व0 राम सिंह निवासी ग्राम चौगानपुर। इनके पास से 2530 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। प्रताप पर पहले से थाना छतारी में मारपीट का मुकदमा दर्ज है। दोनों मामलों में थाना गोधा पुलिस की टीमों ने उ0नि0 गजेन्द्र सिंह, उ0नि0 सगीर खाँ, कां0 मोहित कुमार, कां0 रोहित कुमार, कां0 रवि कुमार और कां0 प्रियांशु के सहयोग से कार्रवाई की।
इन सभी कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि अलीगढ़ पुलिस ने 11 अक्टूबर को अपराध और अपराधियों के खिलाफ एक साथ कई मोर्चों पर सफलता हासिल की है। एक तरफ जहां ऑपरेशन स्माइल के तहत असहाय युवती को परिवार से मिलाकर पुलिस ने मानवीयता की मिसाल कायम की, वहीं दूसरी तरफ सट्टा और जुए के अड्डों पर लगाम कसकर समाज में फैली बुराइयों को खत्म करने का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है। कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


