Aligarh News: नशे में ड्राइविंग पर अलीगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, 65 चालकों पर कार्रवाई

Aligarh News: अलीगढ़ पुलिस ने तीन टोल प्लाजा पर विशेष अभियान चलाकर 542 वाहन चालकों की जांच की, 65 लोग शराब के नशे में वाहन चलाते मिले।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 11 May 2026 9:06 PM IST
Aligarh police take big action on drunk driving, take action against 65 drivers
X

नशे में ड्राइविंग पर अलीगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, 65 चालकों पर कार्रवाई (Photo- Newstrack)

Aligarh News: वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में अलीगढ़ पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा।


पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में 9 मई और 10 मई 2026 को जनपद के तीन प्रमुख टोल प्लाजा गभाना टोल प्लाजा, अकराबाद टोल प्लाजा और मड़राक टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से की गई जांच

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान कुल 542 संदिग्ध वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच में 65 चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की गई।


चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने तथा किसी भी प्रकार के नशे की अवस्था में वाहन न चलाने की अपील की गई।

यातायात पुलिस अलीगढ़ ने आमजन से कहा है। कि यातायात नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story