Aligarh News: बाइक और बिजली तार चोरी के मामलों में 7 आरोपी गिरफ्तार

Aligarh News: अलीगढ़ में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी, बिजली तार चोरी के मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया, चोरी का सामान भी बरामद हुआ।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 25 Sept 2026 7:28 PM IST
7 accused arrested in bike and electricity cable theft cases
X

बाइक और बिजली तार चोरी के मामलों में 7 आरोपी गिरफ्तार (Photo- Newstrack)

Aligarh News: पुलिस ने शुक्रवार को अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग थानों में 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चोरी की बाइक, बिजली के तार और वारंटी अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

थाना सासनी गेट: हिस्ट्रीशीटर समेत 2 बाइक चोर गिरफ्तार

थाना सासनी गेट पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 शातिर वाहन चोरों को चोरी की स्प्लेंडर बाइक (UP81DM7946) के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान हर्ष पुत्र योगेंद्र निवासी सराय वाला, सराय काजी जयगंज थाना सासनी गेट (एचएस नं. 49ए) और शौर्य उर्फ तुषार पुत्र अजीत निवासी पंचनगरी थाना सासनी गेट के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ थाना सासनी गेट में मुकदमा अपराध संख्या 441/2026 धारा 303(2)/317(2)/317(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। हर्ष शातिर किस्म का अपराधी है और हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पहले से ही 4 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें चोरी, मारपीट जैसे मामले शामिल हैं। वहीं शौर्य उर्फ तुषार के खिलाफ हरदुआगंज में हत्या के प्रयास और बन्नादेवी में मारपीट के मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजीव कुमार, अमित कुमार, कांस्टेबल बलवीर सिंह और देवेश शामिल रहे।

थाना इगलास: खेतों से बिजली का तार चुराने वाले 3 गिरफ्तार

थाना इगलास पुलिस ने किसानों के खेतों में लगी मोटर से बिजली का तार चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। दिनांक 22 सितंबर की रात वादी के खेत से तार चोरी की घटना पर मुकदमा 496/26 दर्ज किया गया था।

पुलिस ने इस मामले में 3 अभियुक्तों राहुल पुत्र राधेश्याम निवासी इंद्रा नगर गली नं. 5 थाना देहलीगेट, अजय पुत्र भूरा निवासी इंद्रा नगर गली नं. 6 थाना देहलीगेट और योगेश कुमार पुत्र रामजीलाल निवासी पला साहिबाबाद थाना सासनी गेट को गिरफ्तार किया है।

इनके कब्जे से लगभग 20 मीटर चोरी का विद्युत तार, एक तार कटर, एक प्लास और कॉपर का तार बरामद हुआ है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/317(5)/313 बीएनएस की वृद्धि की गई है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष ईश्वर सिंह तोमर, उप निरीक्षक अशोक कुमार, कमलेश कुमार, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार और कांस्टेबल ललित कुमार शामिल रहे।

थाना मडराक: 2 तार चोरों को किया गिरफ्तार, 1100 रुपये भी बरामद

थाना मडराक पुलिस ने भी खेतों से विद्युत तार चोरी के तीन अलग-अलग मामलों (मु0अ0सं0 285/2026, 242/2026, 267/2026) का खुलासा करते हुए 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त सनी पुत्र भूरालाल और विष्णु पुत्र घनश्याम सिंह दोनों निवासी ग्राम सहारनपुर थाना मडराक के हैं।

इनके पास से चोरी का विद्युत तार और 1100 रुपये नकद बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ पहले से भी चोरी के तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल छैल बिहारी, कुलदीप बैंसला और अमित कुमार शामिल रहे।

थाना मडराक में ही वारंटी भी दबोचा

इसी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त इरसाद खां पुत्र ग्यासुद्दीन बशीर खां निवासी ग्राम अहमदपुर को भी गिरफ्तार किया है। यह वाद संख्या 1123/24 धारा 323/452 भादवि व 3(2)5ए एससी/एसटी एक्ट में वांछित था। उसे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story