TRENDING TAGS :
Aligarh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के 2720 रुपये, इन्वर्टर-बैटरी समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 2720 रुपये, इन्वर्टर और बैटरी बरामद हुई।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: 12 अगस्त 2026 लोधा थाना पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरी के 2720 रुपये नकद और 01 इन्वर्टर मय बैटरी भी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए सभी को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या था मामला
थाना लोधा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की शिकायतों पर पुलिस ने मु0अ0सं0 263/26 धारा 303(2) बीएनएस और मु0अ0सं0 264/26 धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। दोनों ही घटनाओं में अज्ञात चोरों द्वारा घरों को निशाना बनाकर नकदी और सामान उड़ाने का आरोप था। शिकायत के बाद से ही थाना लोधा की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
पुलिस ने ऐसे दबोचा
उ0नि0 सत्यवीर सिंह और उ0नि0 रामरेश के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना और सर्विलांस के आधार पर थाना क्षेत्र लोधा से तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में उनकी पहचान 1. ताहिर पुत्र नवीशेर, 2. इमरान पुत्र इकबाल, 3. निसार उर्फ नेता पुत्र मुनब्बर खां, निवासीगण ग्राम नहरा, थाना लोधा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी की गई 2720 रुपये की नकदी और 01 इन्वर्टर मय बैटरी बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में चोरी का माल खरीदने-बेचने से जुड़ी धारा 317(2) बीएनएस भी बढ़ा दी गई है।
तीनों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे
गिरफ्तार तीनों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। ताहिर और निसार उर्फ नेता पर लोधा थाने में दर्ज दोनों चोरी के मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं इमरान शातिर किस्म का अपराधी निकला। उस पर लोधा के दोनों मुकदमों के अलावा वर्ष 2020 में थाना अरनिया, जनपद बुलंदशहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मु0अ0सं0 027/2020 भी दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस सफलता का श्रेय थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम को जाता है। टीम में उ0नि0 सत्यवीर सिंह, उ0नि0 रामरेश, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल गौतम कुमार और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। इनसे और बरामदगी की संभावना है। अलीगढ एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र ने लोधा पुलिस टीम की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग और गश्त की जा रही है। आमजन से भी अपील की गई है। कि वे अपने घरों में सीसीटीवी और ताले की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें और कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। फिलहाल तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।


