Aligarh News: महिला से गलत काम और लूट का आरोपी समीर अहमद गिरफ्तार

Aligarh News: अलीगढ़ में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर गलत काम और जेवर-नकदी लूटने के मामले में क्वार्सी पुलिस ने आरोपी समीर अहमद को 24 घंटे में गिरफ्तार किया और जांच जारी हैं।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 23 Aug 2026 8:55 PM IST
Sameer Ahmed arrested for rape and robbery
X

महिला से गलत काम और लूट का आरोपी समीर अहमद गिरफ्तार (Photo- Newstrack)

Aligarh News: क्वार्सी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गलत काम करने और उसके जेवर व रुपये लूटकर फरार होने वाले शातिर अभियुक्त को क्वार्सी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 22 अगस्त 2026 की है। पीड़िता ने थाना क्वार्सी में तहरीर देकर बताया था कि अभियुक्त ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिला दिया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता के पहने हुए आभूषण और पास रखे रुपये भी छीन लिए और मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना क्वार्सी पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 704/2026 धारा 64(1), 123, 127(2), 316(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। थाना क्वार्सी पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए अभियुक्त समीर अहमद पुत्र मासूक अली निवासी जमालपुर शहंशाहबाद गली नंबर 3, थाना क्वार्सी, जनपद अलीगढ़ को थाना क्षेत्र क्वार्सी से ही गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए माल की बरामदगी के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित की जा रही है। और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।

इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामब्रेश सिंह, कांस्टेबल प्रवेन्द्र देशवाल और कांस्टेबल उज्जवल कुमार शामिल रहे। उनकी इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

अलीगढ़ पुलिस अधिकारियों का कहना है। कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अलीगढ़ पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील है। और ऐसी घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story