Aligarh News: वर्दी की आखिरी सलामी, सम्मान के साथ पुलिसकर्मियों को दी गई भावुक विदाई

Aligarh News: पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में एसएसपी ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 31 July 2026 7:45 PM IST
emotional farewell given to policemen with honor
X

वर्दी की आखिरी सलामी, सम्मान के साथ पुलिसकर्मियों को दी गई भावुक विदाई (Photo- Newstrack)

Aligarh News: पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ऐच्छिक एवं अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और खुशहाल जीवन की कामना की।


समारोह का माहौल भावुक रहा। वर्षों तक जनसेवा और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मियों को उनके साथियों और अधिकारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विदाई दी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी संजय कुमार त्यागी, प्रतिसार निरीक्षक, सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के परिजन भी मौजूद रहे।

आज सेवानिवृत्त हुए

सम्मानित होकर सेवानिवृत्त होने वालों में महिला उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस अनुभा देवी, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सुघर सिंह, सूरज सिंह, विजयपाल सिंह, श्याम सिंह, सुनील कुमार, सतेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस सर्वेश कुमार, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस उमेश चन्द, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस सतेन्द्र पाल, मुख्य आरक्षी चालक दिनेश कुमार तथा रेडियो शाखा के संदेश वाहक राजकुमार शामिल रहे।


कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, पारिवारिक सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह के अंत में सभी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई दी।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story