TRENDING TAGS :
Aligarh News: सेफ स्कूल ट्रांसपोर्ट अभियान की शुरुआत
Aligarh News: डीएम अविनाश कुमार की पहल पर शुरू अभियान, स्कूल वाहनों की सुरक्षा जांच और सड़क सुरक्षा जागरूकता पर रहेगा विशेष फोकस।
Aligarh News (Social Media) (10).jpg
Aligarh News: जिलाधिकारी अविनाश कुमार की जनहित प्राथमिकता पर अलीगढ़ में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही के लिए प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र अकराबाद में ‘सेफ स्कूल ट्रांसपोर्ट’ को लेकर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक यातायात प्रवीण कुमार ने की।
कार्यशाला में विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य और ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए एसपी ट्रैफिक ने कहा। कि निजी, शासकीय और अर्द्धशासकीय सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए। कि प्रत्येक विद्यालय में परिवहन सुरक्षा समिति गठित की जाए और नियमित बैठकें आयोजित कर बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों व दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए।
वाहनों की सुरक्षा सर्वोपरि
अलीगढ जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशन में स्कूल वाहनों की नियमित जांच, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और चालक-परिचालकों के चरित्र सत्यापन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन प्रवेश कुमार ने विद्यालय प्रबंधकों से अपील की कि वाहनों की फिटनेस और आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखें। उन्होंने कहा। कि छोटी-छोटी सावधानियां बड़े हादसों को रोक सकती हैं।
पुरस्कार का एलान
अलीगढ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने माध्यमिक विद्यालयों को निर्देशित किया कि परिवहन सुरक्षा समितियों की बैठकें समय-समय पर कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यातायात निरीक्षक ने राहवीर योजना की जानकारी देते हुए बताया। कि यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल को एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाता है। तो उसे 25 हजार रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा और उससे किसी प्रकार की पूछताछ नहीं की जाएगी।
सकारात्मक प्रतिक्रिया
कार्यशाला में ब्लॉक अकराबाद क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, प्रबंधक और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। प्रशासन की इस पहल को अभिभावकों और शिक्षा जगत से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की मंशा है। कि “हर बच्चे की सुरक्षित घर वापसी हमारी जिम्मेदारी” के भाव से गांव-गांव तक सुरक्षा का कवच पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यायाम प्रशिक्षक सुशील कुमार शर्मा ने किया।


