Aligarh News: टीबी से जंग में साईं दान फाउंडेशन आगे, 34 बच्चों को पोषण सहारा

Aligarh News: अलीगढ़ में साईं दान फाउंडेशन ने 34 टीबी ग्रस्त बच्चों को छह माह के लिए गोद लेकर पोषण पोटलियां वितरित कीं, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला बल।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 19 Jun 2026 9:02 PM IST
Sai Dan Foundation forward in rust from TB, provides nutritional support to 34 children
X

टीबी से जंग में साईं दान फाउंडेशन आगे, 34 बच्चों को पोषण सहारा (Photo- Newstrack)

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों को पोषण सहायता देने की मुहिम में साईं दान फाउंडेशन ने एक और सराहनीय पहल की है। फाउंडेशन की ओर से तीसरी बार पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित कर 05 से 15 वर्ष आयु वर्ग के 34 टीबी ग्रस्त बच्चों को छह माह के लिए गोद लिया गया। अब इन बच्चों को लगातार छह माह तक पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

अलीगढ़ मलखान सिंह जिला चिकित्सालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.एन. सिंह एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. दिनेश खत्री ने बच्चों को पोषण पोटलियां वितरित कीं। कार्यक्रम में साईं दान फाउंडेशन के सदस्यों ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


अलीगढ़ सीएमओ डॉ. आर.एन. सिंह ने कहा कि टीबी के इलाज में दवाओं के साथ पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है। निक्षय मित्रों और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग टीबी मरीजों के लिए बड़ी मदद साबित हो रहा है। उन्होंने साईं दान फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही टीबी मुक्त भारत का सपना पूरा होगा।


जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि जून माह में अब तक विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से 2,334 पोषण पोटलियों का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में लगातार सामाजिक संस्थाएं आगे आकर टीबी मरीजों की मदद कर रही हैं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में सभी ने “टीबी मुक्त अलीगढ़-टीबी मुक्त भारत” का संकल्प दोहराया और लोगों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की मदद करने की अपील की।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story