Aligarh News: सासनीगेट पुलिस की बड़ी कामयाबी, 15 किलो ताले चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार किया

Aligarh News: अलीगढ़ के सासनीगेट थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ताला फैक्ट्री से 15 किलो ताले चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 19 Oct 2026 6:41 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: सासनीगेट थाना पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 15 किलोग्राम ताले बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी स्थानीय ही है। जो कारखाने से ताले और नकदी चुराकर फरार हो गया था। सासनीगेट थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार ने बताया कि दिनांक 21 सितंबर 2026 को वादी ने थाना सासनीगेट पर तहरीर दी थी कि उसके कारखाने से अज्ञात आरोपियों द्वारा ताले और रुपये चोरी कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना सासनीगेट पर मुकदमा अपराध संख्या 436/2026 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत किया गया था और मामले की जांच शुरू की गई थी।

चोरी की घटना के बाद से ही पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना सासनीगेट पुलिस टीम ने आज अभियुक्त जीशान पुत्र रसीद निवासी कासिमनगर हरी मस्जिद के पास थाना सासनीगेट जनपद अलीगढ़ को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए 15 किलोग्राम ताले बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कारखाने से ताले चोरी किए थे। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है। कि आरोपी नशे का आदी है। और अपने खर्चे पूरे करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। वह दिन में कारखानों और बंद दुकानों की रेकी करता था और रात में मौका पाकर चोरी कर लेता था। चोरी किए गए तालों को वह कबाड़ी को बेचने की फिराक में था, उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है। कि जल्द ही इस गैंग के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार के साथ उपनिरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार, कांस्टेबल बलवीर सिंह और कांस्टेबल देवेश शामिल रहे। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story