TRENDING TAGS :
Aligarh News:-ई-साक्ष्य और एसआईडी पर त्वरित कार्रवाई को लेकर एसपी ग्रामीण सख्त, कसे पेंच
Aligarh News: पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र ने आज 30 मई 2026 को पुलिस लाइन के नवीन सभागार में ई-साक्ष्य और एसआईडी प्रणाली को लेकर समीक्षा बैठक की।
Aligarh SP Rural News (Social Media).jpg
Aligarh News:-पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र ने आज 30 मई 2026 को पुलिस लाइन के नवीन सभागार में ई-साक्ष्य और एसआईडी प्रणाली को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और विवेचक शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य नए आपराधिक कानूनों के तहत डिजिटल साक्ष्य संकलन और एसआईडी पोर्टल पर कामकाज की प्रगति को परखना था।
अलीगढ एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए। कि सभी विवेचक ई-साक्ष्य ऐप पर साक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा। कि घटनास्थल की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और अन्य डिजिटल साक्ष्य को निर्धारित समय-सीमा में अपलोड न करने पर कार्रवाई की जिम्मेदारी तय की जाएगी। अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण और उनकी डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखने पर भी जोर दिया गया।
एसआईडी पोर्टल पर गुणवत्ता जरूरी
एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र ने एसआईडी यानी Investigation Data System पोर्टल पर की जाने वाली प्रविष्टियों को लेकर भी सख्त रुख अपनाया। सभी थाना प्रभारियों और विवेचकों को निर्देशित किया गया कि केस डायरी, गिरफ्तारी, बरामदगी और गवाहों के बयान जैसी सभी एंट्री गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। अधूरी या गलत जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने से जांच प्रभावित होती है। इसलिए प्रत्येक विवेचक अपने स्तर पर एंट्री की जांच करे।
लंबित विवेचनाओं पर जताई नाराजगी
बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा। कि कई थानों में विवेचनाएं तय समय से अधिक लंबित हैं। सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए। कि वे हर सप्ताह अपने सर्किल के थानों की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करें और तेजी लाएं। लापरवाही बरतने वाले विवेचकों के खिलाफ रिपोर्ट भेजी जाए।
तकनीक से आएगी जांच में पारदर्शिता
अलीगढ एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र ने कहा। कि नए कानूनों का मूल उद्देश्य जांच को वैज्ञानिक और पारदर्शी बनाना है। इसके लिए ई-साक्ष्य, ई-समन और सीसीटीएनएस जैसे तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग जरूरी है। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि विवेचना के दौरान मोबाइल क्राइम सीन किट, ड्रोन और बॉडी वॉर्न कैमरा का प्रयोग बढ़ाएं। इससे न्यायालय में साक्ष्यों की विश्वसनीयता भी बढ़ेगी।
बैठक के अंत में एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र ने कहा। कि डिजिटल पुलिसिंग समय की मांग है। यदि थानास्तर पर ई-साक्ष्य और एसआईडी का काम सही तरीके से होगा तो अपराधियों को सजा दिलाने की दर बढ़ेगी और आमजन का पुलिस पर भरोसा मजबूत होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा।


