Aligarh News: एसएसपी ने सुनीं 43 फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

Aligarh News: अलीगढ़ में एसएसपी ने 43 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 19 Oct 2026 6:26 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: जनपद में आम जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अलीगढ़ पुलिस द्वारा लगातार जनसुनवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान एसएसपी अलीगढ़ और प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ ने कुल 43 शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान जिले के कोने-कोने से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं एसएसपी के सामने रखीं।

शिकायतों में मुख्य रूप से जमीन विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, पारिवारिक विवाद, साइबर ठगी और पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से संबंधित मामले शामिल रहे। कई पीड़ितों ने बताया कि उनकी शिकायतों पर स्थानीय थानों पर सुनवाई नहीं हो रही है, जिस पर एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लिया। अलीगढ एसएसपी नीरज जादौन ने एक-एक शिकायतकर्ता को व्यक्तिगत रूप से सुना और उनकी समस्याओं को नोट कराया। उन्होंने मौके पर ही संबंधित थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को फोन कर शिकायतों के समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

अलीगढ एसएसपी नीरज जादौन ने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों की जांच गुणवत्तापूर्ण तरीके से की जाए और पीड़ित को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी थाने पर लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जमीन संबंधित मामलों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर मौके पर जाकर निस्तारण कराया जाए और महिला संबंधित अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए। साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने साइबर सेल को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ भी मौजूद रहे, जिन्होंने सभी प्रार्थना पत्रों का विवरण दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस जनसुनवाई से फरियादियों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। लोगों का कहना है। कि एसएसपी द्वारा सीधे जनता की सुनवाई करने से उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है। अलीगढ़ पुलिस द्वारा इस प्रकार की जनसुनवाई नियमित रूप से की जा रही है। ताकि आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके और हर पीड़ित को न्याय मिल सके।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story