Aligarh News: अलीगढ़ में एसएसपी ने की जनसुनवाई, 84 शिकायतों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Aligarh News: अलीगढ़ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर 84 शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 29 May 2026 6:51 PM IST
SSP holds public hearing in Aligarh, directs quick action given on 84 complaints
X

अलीगढ़ में एसएसपी ने की जनसुनवाई, 84 शिकायतों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश (Photo- Newstrack)

Aligarh News: अलीगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने 29 मई 2026 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

शिकायतों को गंभीरता से सुनने के दिए निर्देश

जनसुनवाई के दौरान प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ की मौजूदगी में कुल 84 शिकायतें दर्ज की गईं। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिलना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के समाधान में गंभीरता दिखाई जाए और पीड़ितों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े।


आमजन का भरोसा बढ़ाने पर जोर

एसएसपी ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन का पुलिस पर भरोसा मजबूत करना और उनकी शिकायतों का जल्द समाधान करना है। पुलिस प्रशासन लगातार कोशिश कर रहा है कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका समय पर निस्तारण किया जाए।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story