Aligarh News: SSP नीरज जादौन का सर्जिकल स्ट्राइक, पुलिसिंग पर शिकंजा, बीट आरक्षी 24x7 अलर्ट मोड में

Aligarh News: अलीगढ़ में एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बीट बुक व्यवस्था की सख्त समीक्षा कर ढीली पुलिसिंग पर कार्रवाई के संकेत दिए। बीट आरक्षियों को 24x7 अलर्ट मोड में रहने के निर्देश।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 4 Jun 2026 2:01 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: 4 जून 2026 अलीगढ़ पुलिस लाइन में आज बीट बुक की फाइलों पर ऐसी छानबीन हुई कि कई बीट आरक्षियों के माथे पर पसीना आ गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जनपद के सभी थानों से आए एक-एक बीट आरक्षक की बीट बुक को खुद खोलकर पन्ने पलटे और उनकी हकीकत परखी।

असल मुद्दा था बीट पुलिसिंग की नब्ज। अलीगढ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बीट बुक में दर्ज प्रविष्टियों की गुणवत्ता, तारीखवार अपडेट और स्थानीय खुफिया सूचनाओं का बारीकी से ऑडिट किया। साफ संदेश था - अब खानापूर्ति नहीं चलेगी। जो बीट बुक सिर्फ कागजों में दम दिखाए और जमीन पर खाली हो, वो सीधे कार्रवाई के दायरे में आएगी।

मीटिंग में एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बीट पुलिसिंग को "ग्राउंड जीरो की पहली रक्षा पंक्ति" बताया। उनका जोर था। कि हर बीट आरक्षक अपने इलाके का ऐसा वॉचलिस्ट बने जो गली-मोहल्ले की हर हलचल पर नजर रखे। संदिग्ध लोगों, असामाजिक तत्वों और छोटे अपराधों की शुरुआती भनक बीट स्तर से ही लगनी चाहिए। तभी बड़ा अपराध रोका जा सकता है।

जनता से सीधा संवाद भी एजेंडे में रहा। अलीगढ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने निर्देश दिया। कि बीट आरक्षक सिर्फ डायरी न भरें, बल्कि लोगों से भरोसा जीतें। दुकानदार, चौकीदार, मौहल्ला कमेटी से नियमित संपर्क रखें ताकि सूचना का प्रवाह तेज हो। त्योहारों और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर भी तुरंत नजर रखने को कहा गया।

अब बीट आरक्षियों की जिम्मेदारी 24x7 हो गई है। नियमित बीट भ्रमण, समय से एंट्री और फील्ड फीडबैक ये तीनों अब परफॉरमेंस रिपोर्ट का आधार बनेंगे। लापरवाही बरतने वालों पर विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है। कुल मिलाकर अलीगढ़ पुलिस ने बीट सिस्टम को फिर से धार देने का प्लान तैयार कर लिया है। मकसद एक ही है। अपराध से पहले अपराधी तक पहुंचना और जनता का विश्वास मजबूत करना। अब देखना ये है। कि कागजों की बीट बुक कितनी जल्दी फील्ड की असली डायरी बनती है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story