TRENDING TAGS :
Aligarh News: अलीगढ़ में 105 फरियादियों की शिकायतों पर एसएसपी ने दिए त्वरित निस्तारण निर्देश
Aligarh News: अलीगढ़ में जनसुनवाई के दौरान 105 फरियादियों की शिकायतें सामने आने पर पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश देते हुए शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध न्याय दिलाने पर जोर दिया।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर एवं प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ भी मौजूद रहे।
जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कुल 105 शिकायतकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, धोखाधड़ी, कब्जा विवाद तथा अन्य पुलिस संबंधी मामलों को लेकर पहुंचे लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। अलीगढ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने प्रत्येक प्रकरण का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पुलिस कार्यालय में आयोजित इस जनसुनवाई से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला। पुलिस प्रशासन का कहना है। कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत बनाने तथा शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए इस प्रकार की जनसुनवाई लगातार आयोजित की जा रही हैं, जिससे लोगों को शीघ्र न्याय और राहत मिल सके।


